यूएई के मंत्रियों ने भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लिया

अबुधाबी, 27 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संस्कृति मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान और श्रम मंत्री सक्र बिन घोबाश सईद घोबाश ने भारतीय राजदूत टी. पी. सीतारमण द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में मंगलवार को हिस्सा लिया।

यूएई में रह रहे कई भारतीयों, व्यापारियों और अरब एवं अन्य राजनयिकों ने भी समारोह में शिरकत की। इस मौके पर अपने संबोधन में सीतारमण ने भारत और यूएई के बीच विभिन्न क्षेत्रों में बेहद खास द्विपक्षीय संबंधों का जिक्र किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493