चीन करेगा परमाणु ऊर्जा सहयोग का विस्तार

राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने चीन की परमाणु आपातकालीन तैयारी पर जारी श्वेत-पत्र में कहा है कि 1984 में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का हिस्सा बनने के बाद से अब तक 30 देशों के साथ परमाणु ऊर्जा सहयोग को लेकर द्विपक्षीय समझौता हुआ है, जिनमें ब्राजील, अर्जेटीना, ब्रिटेन, अमेरिका, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, रूस और फ्रांस शामिल हैं।

चीन की जनरल न्यूक्लियर पॉवर कॉर्प. (सीजीएन) ने इलेक्ट्रिसाइट डे फ्रांस (ईडीएफ) के साथ ब्रिटेन के हिंकले प्वाइंट में एक परमाणु बिजलीघर बनाने के लिए समझौता किया है, जिसमें चीन की तीसरी पीढ़ी की परमाणु रिएक्टर डिजायन (जिसे हुआलोंग वन नाम दिया गया है) का प्रयोग किया जाएगा।

इस बारे में चीन परमाणु ऊर्जा प्राधिकरण के निदेशक शू डाझे ने कहा, “परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल में चीन, फ्रांस और ब्रिटेन अग्रणी हैं। हम आपसी सहयोग को लेकर काफी आश्वस्त हैं।”

श्वेत-पत्र में कहा गया है कि चीन ने परमाणु ऊर्जा तैयारियों के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों को सक्रियता से पूरा किया है। चीनी प्रतिनिधियों ने परमाणु ऊर्जा तैयारी संबंधी और आईएईए द्वारा आयोजित परमाणु सुरक्षा दायित्व अनुपालन संबंधी सभी सम्मेलनों में हिस्सा लिया है और परमाणु आपातकालीन तैयारी व परमाणु सुरक्षा दायित्वों के अनुपालन के संबंध में राष्ट्रीय रिपोर्ट प्रस्तुत किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493