न्यूयार्क, 27 जनवरी (आईएएनएस)। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपने वीआईपी उपयोगकर्ताओं के लिए ट्विटर साइट पर प्रदर्शित होने वाले विज्ञापनों और पॉप एप्स की संख्या घटा दी है। अब वीआईपी उपयोगकर्ताओं को बार-बार आने वाले इन विज्ञापनों से राहत मिलेगी।
रीकोड की मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर महीने से ट्विटर इस पर विचार कर रहा है कि कुछ छोटे समूहों, सक्रिय उपयोगकर्ता और सबसे प्रमुख उपयोगकर्ताओं के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को विज्ञापन मुक्त या कम विज्ञापन युक्त बनाया जाए।
ट्विटर ने मापदंडों की विविधता के साथ ‘नो एड’ और ‘लो एड’ का निर्णय लिया है, जिसमें ट्वीट्स की मात्रा और पहुंच भी शामिल है।
ट्विटर के प्रतिनिधि विल स्टिकनी ने बताया, “हम बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और यह कोशिश कर रहे हैं कि ट्विटर पर विज्ञापन को कम से कम प्रदर्शित किया जा सके।”
dharmpath.com dharmpath