जिदान की डी स्टेफानो से तुलना कर रहे प्रशंसक : पेरेज

मेड्रिड, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अग्रणी स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज ने कहा है कि क्लब के प्रशंसक अक्सर टीम के नए कोच जिनेडीन जिदान की तुलना रियल के दिग्गज खिलाड़ी और कोच रह चुके अल्फ्रेडो डी स्टेफानो से करने लगे हैं।

गौरतलब है कि डी स्टेफानो को रियल का सार्वकालिक महानतम खिलाड़ी माना जाता है।

रियल के लिए खेलते हुए स्टेफानो ने 50 के दशक में पांच यूरोपीयन कप हासिल किए।

जिदान भी मेड्रिड के लिए खेलते हुए 2001-02 में यूरोपीयन कप जीत चुके हैं।

समाचार एजेंसी एफे ने पेरेज के हवाले से कहा, “क्लब के प्रशंसक उन्हें पसंद करने लगे हैं। अनेक प्रशंसक तो उनकी तुलना दिग्गज डी स्टेफानो से भी करने लगे हैं। मैंने डी स्टेफानो को खेलते हुए देखा है और आने वाली पीढ़ियां आगे कहेंगी कि मैंने जिदान को खेलते हुए देखा है।”

पेरेज ने यह भी बताया कि जिदान ने बिना किसी पशोपेश के पेशकश मिलने पर तुरंत रियल का कोच बनने पर सहमति दे दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493