मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार सुबह हल्की मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.24 बजे 12.13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,504.52 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.45 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 7,442.20 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.53 अंकों की कमजोरी के साथ 24,481.86 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.25 अंकों की कमजोरी के साथ 7,426.50 पर खुले।
dharmpath.com dharmpath