कंपनी ने बुधवार को बताया कि अमेरिका की कंपनी के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए बातचीत जारी है।
जूमीलियन ने टेरेक्स के सभी शेयरों के अधिग्रहण के लिए कैश ऑफर पेश किया है। जूमीलियन ने बताया कि वह प्रस्तावित लेन-देन को जारी रखेगा। इस प्रस्तावित अधिग्रहण के बारे में जारी स्पष्टीकरण दस्तावेज के मुताबिक, कंपनी को इस अधिग्रहण के लिए वित्तीय संस्थानों से सहयोग मिला हुआ है।
कंपनी का मानना है कि इस अधिग्रहण से उसे वैश्विक स्तर पर अपना विस्तार करने में मदद मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath