फेसबुक की आय 52 फीसदी बढ़ी

न्यूयार्क, 28 जनवरी (आईएएनएस)। सोशल नेटवर्क कंपनी फेसबुक की कुल 2015 की चौथी तिमाही में 52 फीसदी बढ़कर 5.84 अरब डॉलर रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 3.85 अरब डॉलर थी।

फेसबुक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा, “2015 फेसबुक के लिए एक शानदार वर्ष रहा।”

पूरे वर्ष 2015 के लिए कंपनी की कुल आय साल-दर-साल आधार पर 44 फीसदी बढ़कर 17.93 अरब डॉलर रही।

फेसबुक ने अपने बयान में कहा, “पूरे वर्ष 2015 के लिए संचालन आय 6.23 अरब डॉलर रही। पूरे वर्ष के लिए शुद्ध लाभ 3.69 अरब डॉलर रहा।”

कंपनी ने कहा कि दिसंबर 2015 में फेसबुक के दैनिक उपयोगकर्ताओं की औसत संख्या 1.04 अरब रही, जो साल-दर-साल आधार पर 17 फीसदी अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493