गुआंगडोंग प्रांत के शेनझेन कस्टम के मुताबिक, शहर में बने असैन्य ड्रोन मूलत: हांगकांग, उत्तरी अमेरिका व यूरोप भेजे जाते हैं।
मासिक निर्यात जनवरी 2015 में 13 करोड़ युआन था, जो दिसंबर में बढ़कर 45 करोड़ युआन पहुंच गया।
शेनझेन निर्यात होने वाले 99 फीसदी असैन्य ड्रोन का निर्माण करता है। ड्रोन उद्योग शहर का एक मुख्य क्षेत्र है।
शेनझेन की डीजेआई कंपनी हवाई फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करने वाले ड्रोनों का निर्माण करती है और पूरी दुनिया में इस उद्योग के 70 फीसदी बाजार पर इसका कब्जा है। यूरोप व उत्तरी अमेरिका इसके सबसे बड़े ग्राहकों में हैं।
dharmpath.com dharmpath