डाबर इंडिया का मुनाफा 14.7 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। डाबर इंडिया का दिसंबर 2015 में खत्म हुई तिमाही में सकल मुनाफा 248.77 करोड़ रुपये रहा जो कि साल 2014-15 के इसी अवधि के दौरान 216.87 करोड़ रुपये से 14.7 फीसदी अधिक है। डाबर इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2015-16 में उसकी कुल आय 1,461.60 करोड़ रुपये रही जो कि पिछले वित्त वर्ष में 1,501.78 करोड़ रुपये थी। हालांकि इसी अवधि में कंपनी ने पिछले साल के 1,193 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,254.78 करोड़ रुपये खर्च किए।

समेकित आधार पर, पिछले वित्त वर्ष के 283.73 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल कंपनी का शुद्ध लाभ 318.79 करोड़ रुपये रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493