फोर्ड फिर सम्भालेंगे श्रीलंका क्रिकेट टीम का कोच पद

कोलम्बो, 29 जनवरी (आईएएनएस)। ग्राहम फोर्ड को एक बार फिर से श्रीलंका क्रिकेट टीम को प्रश्ििक्षत करने की जिम्मेदारी मिली है। फोर्ड अपने काउंटी क्लब सरे से विदा हो रहे हैं और फरवरी के पहले सप्ताह में कोलम्बो में श्रीलंकाई टीम के साथ जुड़ेंगे।

सरे ने फोर्ड की विदाई की पुष्टि कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि फोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के साथ 2019 विश्व कप तक के लिए करार किया है।

फोर्ड इससे पहले 2012 की शुरुआत में श्रीलंका के कोच बने थे और दो साल तक इस पद पर रहे। बतौर श्रीलंकाई कोच फोर्ड सबसे पहले भारत का दौरा करेंगे, जहां उनकी टीम भारत के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी।

फोर्ड को श्रीलंका में एक सफल कोच के तौर पर देखा जाता है और खिलाड़ियों की बीच उनकी काफी कद्र है। फोर्ड ने श्रीलंका के कई महान खिलाड़ियों के साथ काम करने के अनुभव को अद्वितीय करार किया था।

फोर्ड और एसएलसी के बीच हुए इस करार से सरे के नुकसान हुआ है। फोर्ड बीते दो साल से सरे के साथ थे। सरे ने फोर्ड की रवानगी को अफसोसजनक करार दिया है लेकिन उन्हें भविष्य को लेक शुभकामना दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493