जॉर्डन के प्रिंस अली के समर्थन में खड़ा रहूंगा : माराडोना

प्रिंस अली ने सैप ब्लैटर के इस्तीफे के बाद फीफा के अध्यक्ष चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी।

पूर्व फुटबाल खिलाड़ी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “मैं उन अफवाहों का खंडन करता हूं, जो दावा करते हैं कि मैं जोर्डन के प्रिंस अली के साथ काम नहीं कर रहा हूं। यह सभी अफवाहों झूठी हैं।”

अर्जेटीना के दिग्गज खिलाड़ी ने गुरुवार को कहा, “फीफा अध्यक्ष के लिए अपनी उम्मीदवारी पर काम जारी रखने के लिए हम सोमवार को मुलाकात करेंगे। वह काफी मेहनती और अच्छे इंसान और इसीलिए, मैं पूर्ण रूप से उनके साथ हूं।”

फीफा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 फरवरी को होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493