संगीतकार पॉल कांटनर का निधन

लॉस एंजेलिस, 29 जनवरी (आईएएनएस)। म्यूजिकल ग्रुप जेफरसन एयरप्लेन के संस्थापक संगीतकार पॉल कांटनर का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, उनके प्रचारक ने सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल अखबार से कहा कि कांटनर का निधन गुरुवार को हुआ।

कांटनर को इस सप्ताह की शुरुआत में दिल का दौरा पड़ा था और इससे पहले मार्च 2015 में भी उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका था।

सैन फ्रांसिस्को के कांटनर ने मनोरंजन की दुनिया में 1960 के दशक में लोक संगीतकार के रूप में अपनी जगह बनाई।

कांटनर अपने दो बेटे गैरेथ और अलेक्जेंडर और बेटी चाइना के साथ रहते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493