लॉस एंजेलिस, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता चार्ली शीन ने पूर्व पत्नी डेनिस रिचर्डस के साथ कानूनी लड़ाई में उनका बचाव करने के लिए नए वकील मार्क विन्सेंट कापलान को नियुक्त किया है। कथित तौर पर उन्होंने अपने पूर्व वकील रॉबर्ट ब्रांट को हटा दिया है।
‘एंगर मैनेजमेंट’ के स्टार पर उनकी पूर्व पत्नी ने मुकदमा दायर किया है। पत्नी का दावा है कि शीन ने उन्हें और उनकी दो बेटियों सैम (11) और लोला (10) को घर से बेदखल कर दिया है और इसके अलावा उन्होंने अपनी छोटी बेटी को आक्रामक संदेश भेजा है।
वेबसाइट ‘रडारऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा कि शीन ने अदालत में अपनी कानूनी लड़ाई के लिए नया वकील रखा है। कथित तौर पर यह फैसला उन्होंने अपने पिछले वकील रॉबर्ट ब्रांट के साथ की संबंध टूटने के बाद लिया है।
dharmpath.com dharmpath