भारतीय रियल्टी कंपनी ने अफ्रीका में किया 5 करोड़ डॉलर का निवेश

अक्रा, 29 जनवरी (आईएएनएस)। रियल्टी क्षेत्र की भारतीय कंपनी स्वामी इंडिया इंटरनेशनल ने तीन अफ्रीकी देशों गांबिया, सेनेगल और घाना में सस्ते घर की परियोजनाओं में 5 करोड़ डॉलर से ज्यादा निवेश किया है।

अक्रा, 29 जनवरी (आईएएनएस)। रियल्टी क्षेत्र की भारतीय कंपनी स्वामी इंडिया इंटरनेशनल ने तीन अफ्रीकी देशों गांबिया, सेनेगल और घाना में सस्ते घर की परियोजनाओं में 5 करोड़ डॉलर से ज्यादा निवेश किया है।

कंपनी के परियोजना व्यवस्थापक तरुण के सिंह ने आईएएनएस को बताया, “पिछले साल अफ्रीकी विकास बैंक (एएफडीबी) ने कहा था कि अफ्रीका में शहरीकरण 3.4 फीसदी की दर से बढ़ रही है जोकि दुनिया में सबसे तेज है। लेकिन वहां सस्ते घरों की काफी कमी है। यही कारण है कि स्वामी इंडिया समूह ने वहां निवेश किया है।”

उन्होंने बताया कि कंपनी ने सबसे पहले 2004 में गांबिया के आवास बाजार में 5 लाख डॉलर का निवेश किया था। गांबिया और उनकी तरह दूसरे अफ्रीकी देशों में आवास की मांग की अपेक्षा काफी कम आपूर्ति है।

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी को अफ्रीकी सरकारों से काफी सहयोग मिला है। जल्द ही कंपनी सियरा लियोन और लाइबेरिया में भी अपनी परियोजना शुरू करेगी।

वहीं, अफ्रीकी बाजार में दूसरी भारतीय रियल स्टेट कंपनियों के आने के बारे में सिंह का कहना है कि वे इससे भयभीत नहीं है। बल्कि वे दूसरी कंपनियों को भी प्रोत्साहित करेंगे। क्योंकि अफ्रीका में बहुत अधिक संभावना है और वहां निवेश करने का यही सही वक्त है।

उन्होंने बताया कि हालांकि वहां कुछ समस्याएं भी हैं। खासतौर से कुशल मजदूरों की वहां काफी कमी है। बैंकों की ऊंची ब्यार दर और उपयोगिता सेवाओं की कमी जैसे सड़क, बिजली, पानी इत्यादि पर ध्यान देने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493