मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभा रहे करन मेहरा कुछ सप्ताह बाद दर्शकों को अलविदा कह देंगे। वह पिछले सात साल से इस शो में काम कर रहे हैं।

इस शो के एक सूत्र ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा, “धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीम फरवरी में शूटिंग के लिए हांग कांग जाएगी, जहां वह शो में आने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं के लिए 10 दिनों तक रहेंगे। वहीं इस यात्रा के बाद करन शो छोड़ देंगे।”
टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान, रोहन मेहरा, उमंग जैन और अशनूर कौर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath