कैटरीना ने 55 लाख रुपये के हेयर कलर की बात नकारी

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अभिषेक कपूर की फिल्म ‘फितूर’ के लिए अपने बालों पर 55 लाख रुपये का लाल रंग करवाया है। इस पर उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है।

कैटरीना ने मुंबई से टेलीफोन पर साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “यह संभव नहीं है, यह सब सनसनी फैलाने वाली खबरें हैं जो पूरी तरह निराधार हैं।”

फिल्म में अपने स्टाइल और हेयर कलर के बारे में कैटरीना ने कहा कि सांकेतिक कनेक्शन के साथ निर्देशक के विचार थे।

फैंटम अभिनेत्री ने कहा, “यह अभिषेक का विचार था, उन्होंने कश्मीर की पृष्ठभूमि के बारे में सोचा। लाल रंग जुनून, प्यार और आग का प्रतीक है इसलिए यह सांकेतिक जुड़ाव है।”

अभिनेत्री ने कहा, “हमने बहुत-सी तस्वीरें ली और बातचीत की और हमने हेयरकलर पर लॉक किया और मेरे अपने बालों पर लाल रंग करवाया और शूट के बाद दोबारा काला रंग किया।”

यहां तक की फिल्म के निर्देशक ने 55 लाख रुपये की कहानी को गलत करार दिया।

फिल्म ‘फितूर’ में अदिति राव हैदरी, लारा दत्ता और राहुल भट्ट भी प्रमुख भूमिका में हैं, यह फिल्म 12 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493