नाइजीरिया: बोको हराम ने हमले की रणनीति बदली

लागोस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकवाद रोधी अभियान तेज करते ही आतंकवादी संगठन बोको हराम के आतंकवादियों ने अपनी रणनीति बदल ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को सुरक्षा मुख्यालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राबे अबुबकर के हवाले से कहा कि बोको हराम के आतंकवादी अब सार्वजनिक इलाकों में बम विस्फोट करने के लिए पागलों का वेश धर रहे हैं, ताकि उन पर किसी को संदेह न हो।

अबुबकर ने कहा कि आतंकवादियों ने अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए नया तरीका खोज निकाला है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तरी अदामावा राज्य के गोम्बी में दो आत्मघाती पुरुष हमलावरों ने एक पागल महिला का वेश धरकर आत्मघाती बम हमले को अंजाम दिया।

उन्होंने कहा कि इस हमले में पांच लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हुए।

अबुबकर ने देशभर के लोगों से अपील की है कि बाजारों, सार्वजनिक इलाकों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पागलों का वेश धरकर घूमने वालों से सतर्क रहें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493