चेन्नई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। धनुष अभिनीत तमिल फिल्म ‘मारी’ के सीक्वल को बनाने की तैयारी है। इसकी शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होने की खबर है।
धनुष से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “निर्देशक बालाजी मोहन पिछले कुछ महीनों से ‘मारी 2’ की पटकथा पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म पर अक्टूबर के आसपास काम शुरू हो सकता है। धनुष को तब तक हॉलीवुड फिल्म सहित अपने बाकी कामों से छुटकारा मिल जाएगा।”
‘मारी’ में धनुष ने लुंगी पहनने वाले स्थानीय डॉन का किरदार निभाया था, इसमें उनकी मूंछे भी थीं।
सूत्र ने कहा, “वह सीक्वल में भी वही किरदार निभाएंगे। फिल्म की टीम को धनुष के दोबारा मूंछे बढ़ाने का इंतजार है।”
dharmpath.com dharmpath