फिल्म की कहानी में जाम्बीज को शामिल करना दिलचस्प : मैट

लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘प्राइड एंड प्रिज्यूडिस एंड जाम्बीज’ के अभिनेता मैट स्मिथ का कहना है कि फिल्म में जाम्बीस को दिखाना दिलचस्प होगा।

मैट ने एक बयान में कहा, “किसी भी कहानी में जाम्बीस को शामिल करना दिलचस्प होगा। यह इसे और दिलचस्प बना देती है।”

फिल्म ‘प्राइड एंड प्रिज्यूडिस एंड जाम्बीस’ प्रसिद्ध उपन्यासकार जेन आस्टन के उपन्यास पर आधारित है।

मैट ने फिल्म के बारे में कहा, “मैंने कुछ नया आजमाने व विषय सामग्री जुटाने के लिए मूल किताब को पढ़ा। निर्देशक बर स्टीयर्स एक ऐसा मौका देते हैं, जहा आप जोखिम उठा सकते हैं और जो चीजें पटकथा में नहीं हैं, उन्हें भी सामने रख सकते हैं।”

यह फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493