मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रिभु दासगुप्ता की फिल्म ‘टीई3एन’ की शूटिंग पूरी कर ली है।
रिभु की आगामी फिल्म में अमिताभ को विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ देखा जाएगा।
अमिताभ ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘टीई3एन’ की शूटिंग पूरी हो गई है। बहुत मुश्किल समय होता है फिल्म के बाद सभी को छोड़ना। आप फोटो में देख सकते हैं।”
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, “फिल्म के अन्य कर्मियों के साथ आखिरी शॉट को पूरा करना सबसे मुश्किल समय होता है और कोलकाता के प्यार से अलग होना किसी भी दर्द से ज्यादा बड़ा दर्द है।”
फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता में हुई और अमिताभ ने कोलकाता के निवासियों का शुक्रिया अदा भी किया।
उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो भी साझा की, जिसमें वह सेट पर जमा हुई भीड़ का हाथ हिलाकर अभिनंदन करते नजर आ रहे हैं।
अमिताभ ने आगे लिखा, “धन्यवाद कोलकाता।”
सुजॉय घोष द्वारा निर्मित फिल्म 2016 में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath