साउथवेस्ट सिक्युरिटीज द्वारा रविवार को जारी बयान के मुताबिक, चीन में चंद्र नव वर्ष की छुट्टी शुरू होने से ठीक पहले के कारोबारी सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक शंघाई और शेंझेन स्टॉक एक्सचेंज में 27 कंपनियों के करीब 3.44 अरब शेयर व्यापार के लिए खुलेंगे। नव वर्ष की छुट्टी इस साल सात फरवरी से शुरू हो रही है।
इन शेयरों में सर्वाधिक 8.28 अरब युआन मूल्य के शेयर गंगताई होल्डिंग्स के होंगे, जो शंघाई शेयर बाजार में सूचीबद्ध है और खनिज संसाधन के क्षेत्र में काम करती है।
चीन के नियमों के मुताबिक, सूचीबद्ध कंपनियों के प्रमुख शेयर धारक एक-दो साल तक अपने शेयर नहीं बेच सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath