सीमावर्ती प्रांत पर पुलिस ने 2015 में नशीले पदार्थ के करीब 22,000 मामले दर्ज किए और इन पदार्थो का सेवन करने वाले करीब 67,000 लोगों को स्थानीय पुनर्वास केन्द्र भेजा।
दक्षिण-पूर्व चीन के प्रांत में नशीले पदार्थो के अपराधों के खिलाफ चलाए गए पांच वर्षीय अभियान का समापन पिछले साल हुआ।
युन्नान, चीन के उन प्रांतों में से एक है, जहां नशीले पदार्थो का अधिकतम इस्तेमाल होता है।
जून, 2015 में जारी आधिकारिक आंकड़े दर्शाते हैं कि युन्नान पुलिस ने देश में कुल 80 प्रतिशत हेरोइन (डियामॉर्फिन) और 70 प्रतिशत मिथामेफ्टामाइन बरामद जब्त किया।
जनसंख्या की दृष्टि से चीन में 12वां सबसे बड़ा प्रशासनिक प्रभाग, युन्नान पांचवे स्थान पर है, जहां नशा करने वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है।
dharmpath.com dharmpath