मुंबई। दीपिका और रणबीर एक दूसरे के कितने करीब रह चुके हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है। और अब जब दोनों की फिल्म ये जवानी है दीवानी अपनी रिलीज की कगार पर खड़ी है, तो दोनों फिर से आए दिन फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में साथ ही नजर आते हैं।
फिल्म प्रमोशन के दौरान जब दोनों को कहा गया अपनी अपनी आंखे बंद करके एक दूसरे के बारे में याद आने वाली कोई खास बात या याद शेयर करें, तो रणबीर तो चुप्पी साधे रहे, लेकिन दीपिका ने मीडिया की परवाह न करते हुए अपनी फीलिंग्स शेयर की। उन्होंने कहा कि मैं और रणबीर काफी करीबी दोस्त हैं और रणबीर के साथ बिताया हर लम्हा मेरे लिए स्पेशल है।
इवेंट के दौरान दीपिका ने मजाक मजाक में ये भी बताया कॉकरोच और मकड़ी से रणबीर को कितना डर लगता है। दोनों सितारों की ये करीबियां एक टेलिविजन शो के दौरान नजर आई। कब ये भला कौन जाने कि ये सिर्फ फिल्म के प्रमोशन के लिए एक प्रोफेशनल रिलेशनशिप की झलक है या वाकई दोनों फिर से एक दूसरे के करीब आना चाहते हैं।
dharmpath.com dharmpath