बंदूकधारी हमलावर के हमले में तीन सैनिक घायल हो गए।
वेस्ट बैंक और इजरायल में पिछले चार महीने से हिंसक घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। हिंसा की ताजा घटना रामल्ला जिले के बेइत एल में एक बस्ती के नजदीक घटी।
इजरायल की आपात चिकित्सा सेवा के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमले में दो सैनिक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जबकि तीसरे सैनिक को मामूली चोटें आई हैं।
सेना के एक प्रवक्ता ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि संदिग्ध हमलावर अपनी कार में सैन्य चौकी के नजदीक पहुंचा और चौकी से बाहर तैनात सैनिकों पर गोली चला दी। वक्तव्य के अनुसार, “घटनास्थल पर मौजूद सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की, जिसमें हमलावर मारा गया।”
dharmpath.com dharmpath