वेलिंगटन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वाकर यूनुस ने कहा है कि टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर धीरे धीरे लय में आ रहे हैं।
मैच फिक्सिंग के दोषी आमिर अपना प्रतिबंध पूरा कर टीम में वापसी कर रहे हैं।
आमिर इस समय लगातार 140 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो ने वकार के हवाले से लिखा, “मुझे लगता है कि आमिर इस समय अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेल रहे हैं। मैं जानता था कि उन्हें लय में आने में समय लगेगा लेकिन वह अपनी लय हासिल कर लेंगे।”
वकार ने कहा, “वह दाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ गेंद को अंदर की ओर स्विंग करा पा रहे हैं जो एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के लिए काफी अहम होता है।”
वकार ने कहा कि आमिर पर इस समय काफी दबाव है और हमारी कोशिश उन पर से दबाव कम करने की है।
उन्होंने कहा, “आमिर पर इस समय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में काफी दबाव है। हमारी कोशिश उन पर से दबाव कम करने की है। हम उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। जब सही समय आएगा तब वह अच्छा करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath