सीरिया : दोहरे बम विस्फोट में 45 मरे (लीड-2)

दमिश्क, 31 जनवरी (आईएएनएस)। सीरिया की राजधानी दमिश्क के दक्षिण में स्थित एक शिया बहुल जिले में रविवार को हुए दोहरे बम विस्फोट में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए।

बम विस्फोट सईदा जयनाब जिले में हुए, जहां एक प्रमुख शिया धर्मस्थल मौजूद है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि पहला विस्फोट एक आत्मघाती कार विस्फोट से हुआ और दूसरा विस्फोट तब हुआ, जब एक आत्मघाती हमलावर ने पहले विस्फोट स्थल पर मौजूद लोगों के बीच विस्फोटकों से भरी अपनी बेल्ट में विस्फोट कर दिया।

प्रशासन के मुताबिक, इस हमले में गंभीर रूप से घायल लोगों की वजह से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

धर्मस्थल पर पैगंबर मुहम्मद की पौत्री सैयदा जयनाब की दरगाह स्थित है।

इस धर्मस्थल का संरक्षण लेबनानी शिया समूह ‘हिज्बुल्ला’ के सदस्य करते हैं और यहां पर बड़ी संख्या में शिया तीर्थयात्री आते हैं ।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब सीरिया सरकार के प्रतिनिधि और विपक्षी संगठन जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित संभावित शांति वार्ता के लिए इकट्ठा हुए हैं।

प्रमुख विपक्षी समूह वार्ता का बहिष्कार करने की अपनी धमकी से पीछे हट गया है, लेकिन उसने कहा है कि बातचीत करने के लिए सीरिया सरकार को उनकी मांगें पूरी करनी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493