काहिरा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र की राजधानी के पास हुई सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
काहिरा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र की राजधानी के पास हुई सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी मीना के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि एक दुर्घटना बनी सुएफ प्रांत में कोरायमत रेगिस्तान मार्ग पर खराब मौसम के कारण घटी। इस दुर्घटना में कम से कम 22 कारें और ट्रक आपस में टकरा गए।
रविवार सुबह काहिरा के दक्षिण पश्चिम में एक रेलगाड़ी और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।
मिस्र में सड़कों की खस्ता हालत और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण यातायात दुर्घटनाएं आम बात हैं।
dharmpath.com dharmpath