चीन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम कोच के दमदार उम्मीदवार स्कोलारी

रियो डी जेनेरियो, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के 2002 विश्व कप विजेता कोच लुइज फेलिप स्कोलारी भी चीन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम को कोच पद के दमदार उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 67 वर्षीय स्कोलारी को इटली के 2006 के विश्व कप विजेता कोच मार्सेलो लिप्पी और पूर्व एटलेटिको मेड्रिड कोच ग्रिजोरियो मानजानो के साथ सूची में शामिल किया गया है।

फ्रांस के एलैन पैरिन को जनवरी में राष्ट्रीय टीम के कोच पद से निकाले जाने के बाद से नए कोच की तलाश की जा रही है।

स्कोलारी को जून में चीनी सुपर लीग (सीएसएल) के क्लब ग्वांगझोऊ एवरग्रांडे के कोच के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद क्लब को काफी लाभ हुआ।

स्कोलारी के नेतृत्व में क्लब ने नेशनल लीग, एशियन चैम्पियनशिप लीग जीती और साथ ही फीफा क्लब विश्व क्लब में जगह भी बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493