यूएन प्रमुख पद के लिए टोनी एबॉट की पसंद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री

इस खबर के बाद लिबरल पार्टी के भीतर तनाव बढ़ गया है। लिबरल पार्टी दूसरे कई सदस्य जिनमें विदेश मंत्री जूली बिशप भी शामिल हैं, ने संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पद के लिए आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड को समर्थन देने की इच्छा जताई है।

आस्ट्रेलिया के एक समाचार पत्र ने सोमवार को टोनी एबॉट और न्यूजीलैंड के एक नेता जॉन की के बीच 2014 में लिखे गए पत्रों को प्रकाशित किया, जिसमें टोनी एबॉट ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क को समर्थन देने के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

वहीं, बिशप ने संवाददाताओं को बताया कि यदि केविन रुड इस पद के लिए नामांकित होते हैं, तो मैलकम टर्नबुल गठबंधन सरकार रुड को समर्थन देने पर विचार करेगी। हालांकि, एबॉट द्वारा क्लार्क को समर्थन देने की प्रतिबद्धता से बिशप को झटका लगा है।

बिशप इस बात से चकित हैं कि एबॉट ने बिना उनसे सलाह-मशविरा किए जॉन की से वादा कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493