‘एमएसजी द वॉरियर’ में पूनम ढिल्लों

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। प्रख्यात अभिनेत्री पूनम ढिल्लों डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म ‘एमएसजी द वॉरियर’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

सिंह ने एक बयान में कहा, ” ‘एमएसजी द वॉरियर’ एक हॉलीवुड स्टाइल फिल्म है और इसका निर्देशन अमेरिका के एक अनिवासी भारतीय सुखवंत सिंह करेंगे। फिल्म की पटकथा भी उन्होंने ही लिखी है। एक हॉलीवुड अभिनेत्री और प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों फिल्म में अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभांएगी।”

सिंह फिलहाल अपनी तीसरी फिल्म ‘एमएसजी ऑनलाइन गरुकुल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

उन्होंने फिल्म के बारे में कहा, “आमतौर पर योद्धा जमीन, अपने साम्राज्य के विस्तार और दौलत के लिए लड़ते दिखते हैं, लेकिन फिल्म में सच्चे योद्धा के बारे में दर्शाया जाएगा जो महिलाओं के सम्मान के लिए लड़ता है और इसके लिए उसे दुनिया भर में सम्मान मिलता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493