‘वॉर मशीन’ के सेट पर ब्रैड पिट सफेद बालों में

पेरिस, 1 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘वॉर मशीन’ के सेट पर सफेद बालों में नजर आए।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 52 वर्षीय अभिनेता यहां रविवार को ‘ग्रैंड होटल’ के बाहर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

पिट अफगानिस्तान युद्ध पर इस कॉमेडी फिल्म में एक शीर्ष अमेरिकी जनरल की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म दिवंगत माइकल हैस्टिंग्स की चर्चित किताब ‘द ऑपरेटर्स : द वाइल्ड एंड टेरिफाइंग इनसाइड स्टोरी ऑफ अमेरिकास वार इन अफगानिस्तान’ पर आधारित है।

पिट अपनी प्रोडक्शन कंपनी ‘प्लान बी एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले इसका निर्माण कर रहे हैं और साथ ही इसमें अभिनय भी कर रहे हैं।

फिल्म में पिट के अलावा विल पोल्टर, एमोरी कोहेन, टोफर ग्रेस और एंथोनी माइकल हॉल भी शामिल हैं।

डेविड माइकोड द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म की शूटिंग पिछले साल अगस्त से हो रही है और इसे इसी साल के अंत में रिलीज किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493