एडीज एजिप्ती मच्छरों से फैलनेवाला विषाणु जीका जन्म दोष से जुड़ा है और इसके लक्षणों में बुखार, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, सिरदर्द, मिचली आना तथा त्वचा पर चकत्ते निकलना शामिल हैं।
उत्तरपूर्वी ब्राजील में मई 2015 में जीका विषाणु का पहला मामला सामने आने के बाद से लेकर अब तक तीन लाख मामले सामने आ चुके हैं।
प्रवक्ता लू कांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “लैटिन अमेरिका में महामारी को रोकने के प्रयास का चीन समर्थन करता है और यह हर संभव मदद करने का इच्छुक है।”
लू ने कहा कि चीन हालात व विषाणु के नियंत्रण पर बराबर नजर रखे हुए है।
उन्होंने कहा, “हम चीनी नागरिकों को यह बात एक बार फिर याद दिलाना चाहते हैं कि वैसे इलाके जहां इस तरह के मामले सामने आए हैं, वहां के सफर में वे विशेष एहतियात बरतें।”
dharmpath.com dharmpath