क्यूबा में जितने विदेशी सैलानी आते हैं, उनमें एक-तिहाई से अधिक वारोडेरो पहुंचते हैं।
2015 में 13.5 लाख पर्यटक इस रिजॉर्ट में पहुंचे, जो साल-दर-साल आधार पर 14.2 फीसदी की वृद्धि है।
इस रिजॉर्ट में सर्वाधिक पर्यटक कनाडा से पहुंचते हैं। इसके बाद सर्वाधिक पर्यटक जर्मनी के होते हैं।
वाराडेरो हिकाकोस प्रायद्वीप पर स्थित है, जहां नौका पर्यटन, स्पोर्ट फिशिंग, स्कूवा डाइविंग और भ्रमण जैसी कई गतिविधियां हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
समुद्र किनारे बने रिजॉर्ट की क्यूबा के पर्यटन उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। तकनीकी और पेशेवर सेवा के निर्यात के बाद इन रिजॉर्ट से देश का विदेशी मुद्रा की सबसे अधिक आय होती है।
2012 के बाद देश में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जिसकी वजह से समुद्र किनारे बने रिजॉर्ट आर्थिक विकास का इंजन बन गए हैं। क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो के आर्थिक सुधार कार्यक्रम में पर्यटन एक रणनीतिक महत्व का क्षेत्र है।
dharmpath.com dharmpath