अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 20

अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता सेदिक सिद्दीकी ने ट्विटर पर बताया, “अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि आज आत्मघाती हमले में हमारे 20 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, ये हमले आतंकवाद से लड़ने के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता को हिला नहीं सकते।”

सिद्दीकी ने इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं दी।

अनाधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मृतकों में नौ आम नागरिक थे।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद अशरफी गनी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

काबुल में आधी रात को पुलिस की इमारत के सामने एक आत्मघाती हमलावर ने स्वयं में विस्फोट कर दिया था।

तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493