मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख देखने को मिल रहा है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.24 बजे 32.96 अंकों की मजबूती के साथ 24,857.79 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.10 अंकों की बढ़त के साथ 7,564.05 पर कारोबार कर रहे हैं।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.38 अंकों की मजबूती के साथ 24,868.21 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.70 अंकों की बढ़त के साथ 7,566.65 पर खुले।
dharmpath.com dharmpath