एनरिक नए खिलाड़ियों को साथ जोड़ने के पक्ष में

बार्सिलोना, 2 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज फुटबाल क्लब बार्सिलोना के मुख्य कोच लुइस एनरिक ने कहा है कि क्लब नए खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बार्सिलोना ने हाल ही में क्लब में मिडफील्डर अर्डा तुरान औ एलिक्स विडाल को शामिल किया है। क्लब में बी-टीम के पूर्व खिलाड़ी नोलिटो और दानिश सुआरेज को भी वापस बुलाया है।

एनरिक ने कहा, “क्लब जानता है कि हमें क्या चाहिए लेकिन कीमत के साथ साथ कई तरह ही चीजों का ख्याल रखना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “जब तक स्थानानंतरण खिड़की खुली है तब तक संभावनाएं बनी हुई हैं लेकिन अगर कोई भी खिलाड़ी नहीं आता है तब मैं नहीं चाहता की कोई भी खिलाड़ी क्लब छोड़ कर जाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493