रूस ने तुर्की की हवाई सीमा उल्लंघन की बात नकारी

मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने ऑनलाइन जारी एक बयान में कहा, “तुर्की का इस तरह का बिना सिर पैर का आरोप न सिर्फ एक निराधार प्रचार है, बल्कि एक सुनियोजित उकसावे का स्पष्ट संकेत भी है।”

रूसी प्रवक्ता ने कहा कि आरोपों की सिद्धि के लिए तुर्की की तरफ से कोई वास्तविक आंकड़ा नहीं प्रदान किया गया है।

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने तुर्की में रूस के राजदूत को देर शुक्रवार तलब किया था और रूसी एसयू-34 विमान द्वारा तुर्की की हवाई सीमा के उल्लंघन को लेकर रोष जताया था।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एडरेगन ने शनिवार को तुर्की के हवाई सीमा के उल्लंघन की घटनाओं के जारी रहने पर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी और इस मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की उम्मीद जताई थी।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की कि एडरेगन के प्रस्ताव से पुतिन को अवगत करा दिया गया है, लेकिन यह खुलासा नहीं किया कि इस प्रस्ताव पर रूसी नेता ने क्या प्रतिक्रिया दी।

रूस के रक्षामंत्री ने रूसी विमान द्वारा तुर्की की हवाई सीमा के उल्लंघन संबंधित तथ्यामक आंकड़े उपलब्ध कराने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493