लॉस एंजेलिस , 2 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता चेनिंग टैटम ने कहा कि वह आगामी फिल्म ‘मैजिक माइक 3’ के तीसरे सीक्वल में अभिनेता जॉर्ज क्लूनी को अपने किरदार के लिए दिए जाने वाली धनराशि देने को तैयार हैं।
टैटम ने क्लूनी के साथ संयुक्त साक्षात्कार में वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ से कहा, “अगर वह ‘मैजिक माइक 3’ करना चाहेंगे तो मैं उन्हें अपने किरदार को मिली धनराशि देने को तैयार हूं। क्योंकि वह सभी आपके हैं।”
क्लूनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं उस धनराशि का इस्तेमाल कर सकता हूं।”
टैटम ने कहा, “मुझे लगता है कि वह अपने वास्तविक नाम से पहचान चाहते हैं, आप उन्हें मात नहीं दे सकते।”
दोनों आगामी फिल्म ‘हेल सीजर’ में साथ नजर आएंगे, यह फिल्म पांच जनवरी को रिलीज होगी।
कोएन ब्रदर्स द्वारा लिखित और निर्देशित कॉमेडी फिल्म में जोश ब्रोलीन, स्कार्लेट जोहांसन, जोनाह हिल और टिल्डा स्विंटन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath