‘कैंसर मूनशॉट’ के लिए 1 अरब डॉलर का निवेश

व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कांग्रेस से कैंसर अनुसंधान में तेजी लाने के लिए वित्तवर्ष 2017 के बजट में 75.5 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता की बात की थी। इसके अलावा उन्होंने इस साल 19.5 करोड़ डॉलर का निवेश करने के लिए भी कहा था।

इस पहल के मुख्य प्रभारी अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बिडेन हैं। उन्होंने बताया, “हमने इस कार्यक्रम का नाम ‘कैंसर मूनशॉट’ रखा है, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारा यह लक्ष्य 55 साल पहले राष्ट्रपति जॉन केनेडी के चांद पर पहुंचने के लक्ष्य के समान ही है और मानव जाति के लिए महत्वपूर्ण है। हमने आज इस पहल के लिए 1 अरब डॉलर की घोषणा की है। इससे कैंसर की रोकथाम की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।”

गौरतलब है कि अमेरिका ओबामा ने पिछले महीने कैंसर की रोकथाम के प्रयासों को खोजने की घोषणा की थी। इसके तहत उन्होंने पिछले सप्ताह एक राष्ट्रपति ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए।

व्हाइट हाउस का कहना है कि इस ‘कैंसर मूनशॉट’ कार्यक्रम कैंसर से लड़ने में दोगुनी मदद करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493