‘कपूर एंड सन्स’ में ऋषि को पहचानना कठिन

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा है कि फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में उनके मेकओवर के चलते उन्हें पहचाना नहीं जा सकेगा।

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर घोषणा की है कि फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को जारी होगा और उन्होंने फिल्म से अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। यह तस्वीर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी साझा की।

उन्होंने अपनी इस अलग तरह की तस्वीर के साथ साझा लिखा, “फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में मेरा पहला लुक, दूसरे का इंतजार करें।”

आलिया ने ट्विटर पर लिखा, और और और ‘कपूर एंड सन्स’ का ट्रेलर 10 फरवरी को जारी होगा।

शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान भी हैं। यह फिल्म करण जौहर द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493