कान्स निर्णायक मंडल के अध्यक्ष बनें जॉर्ज मिलर

लॉस एंजेलिस, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक जॉर्ज मिलर आगामी 69वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में निर्णायक मंडल के अध्यक्ष चुने गए हैं।

लॉस एंजेलिस, 2 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई निर्देशक जॉर्ज मिलर आगामी 69वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में निर्णायक मंडल के अध्यक्ष चुने गए हैं।

कार्यक्रम के अधिकारियों ने 11 मई से 22 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की घोषणा की है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, मिलर को फिल्म ‘मैड मैक्स : फरी रोड’ के लिए आगामी 88वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में नामांकित किया गया है।

अभिनेता ने कान जूरी में निर्णायक के तौर पर चुने जाने को लेकर कहा, “निर्णायक मंडल के सदस्य के साथ समय बिताना सम्मान की बात है। मैं वहां उपस्थित रहूंगा।”

कार्यक्रम आयोजकों ने अपनी घोषणा में कहा, “2016 का कान फिल्म महोत्सव फिल्मों के प्रशंसकों और महान व्यक्तियों का बड़े दिल से स्वागत करने के लिए तैयार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493