ऊंचे आधार मूल्य से स्पेक्ट्रम नीलामी प्रभावित होना संभव : जीएसएमए

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेक्ट्रम के आधार मूल्य पर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सिफारिश के बाद दूरसंचार कंपनियों के वैश्विक संगठन जीएसएमए ने कहा है कि यह आधार मूल्य काफी ऊंचा है और इससे कंपनियां नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने से कतरा सकती हैं।

जीएसएमए के मुख्य नियामकीय अधिकारी जॉन गिउत्सी ने कहा, “जीएसएमए ट्राई की सिफारिश को लेकर काफी व्यग्र है, जिसमें अखिल भारतीय 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए प्रति मेगाहर्ट्ज का शुरुआती मूल्य 1.7 अरब डॉलर रखने की बात कही गई है। भारत उन देशों में शामिल है, जहां प्रति उपयोगकर्ता औसत आय सबसे कम है।”

ट्राई ने दिल्ली सर्किल में 700 मेगाहर्ट्ज के लिए 1,595 करोड़ रुपये आधार मूल्य की सिफारिश की है।

जीएसएमए ने कहा, “आस्ट्रेलिया में अत्यधिक ऊंचे आधार मूल्य के कारण 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बिक नहीं पाया। स्पेक्ट्रम का उपयोग न हो या कम हो, तो उससे न तो अर्थव्यवस्था का भला है और न ही समाज का भला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493