आयकर विभाग में 20,751 अतिरिक्त पदों को सरकार की हरी झंडी

incom taxनई दिल्ली: सरकार ने आयकर विभाग के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में आयकर विभाग में विभिन्न स्तरों पर 20,751 अतिरिक्त पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

बैठक के बाद वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि इनमें से 1,349 अतिरिक्त पद भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) कैडर के होंगे और 19,402 गैर-आईआरएस कैडर के होंगे। इससे सरकार के राजस्व में उल्लेखनीय इजाफा होने की उम्मीद है।

वित्तमंत्री ने बताया कि नए पदों और कुछ मौजूदा पदों के उन्नयन से सालाना 449.71 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नए पदों के सृजन और इन पदों पर भर्ती होने के बाद विभाग के सालाना राजस्व में करीब 25,000 करोड़ रुपये की वृद्धि का अनुमान है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493