ओबामा ने देश में मुसलमान विरोधी बयानबाजी की निंदा की

ओबामा ने पहली बार किसी अमेरिकी मस्जिद का दौरा किया है।

ओबामा ने बुधवार को मेरीलैंड में ‘इस्लामिक सोसाइटी ऑफ बाल्टीमोर’ में अपने संबोधन के दौरान कहा, “हमने मुसलमान अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ अक्षम्य राजनीतिक बयानबाजी सुनी है, जिसका देश में कोई स्थान नहीं है।”

उन्होंने कहा, “आपने अक्सर देखा होगा कि आतंकवाद के घिनौने कारनामों के लिए एक ही समुदाय के लोगों पर शक किया जाता है।”

उन्होंने आगे कहा कि 9/11 हमले के बाद मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी शुरू हुई लेकिन पेरिस और कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो में आतंकवादी हमलों ेक बाद इसमें इजाफा हुआ है।

ओबामा ने कहा, “हमने बच्चों को डराते-धमकाते, मस्जिदों को ध्वस्त करते हुए देखा है। हम क्या कर रहे हैं, हम ये नहीं हैं।”

ओबामा ने हालांकि इन कृत्यों के लिए किसी का नाम नहीं लिया लेकिन व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोस अर्नेस्ट ने मगंलवार को इस संदर्भ में कुछ रिपब्लिकन सांसदों पर चुटकी जरूर ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493