मेड्रिड, 4 फरवरी (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के क्रोएशियाई मिडफील्डर लुका मोड्रिक ने अपने कोच जिनेदिन जिदान की जमकर तारीफ की है।
मोड्रिक ने कहा कि राफेल बेनित्ज के स्थान पर कोच बनाए गए जिदान ने अब तक शानदार काम किया है।
रियल ने जिदान की देखरेख में अब तक खेले गए चार में से तीन मैच जीते हैं और एक मैच बराबर रहा है।
इस टीम ने अपने अंतिम तीन घरेलू मैचों में 16 गोल किए हैं। यह टीम बेनित्ज की देखरेख में खेल रही टीम की तुलना में अब अधिक आक्रमक हो गई है।
मोड्रिक ने कहा, “मैं हमेशा से जिदान से प्रेरित रहा हूं। वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें मैं बचपन से पसंद करता हूं। हर कोई उनकी तारीफ करता है। खिलाड़ी के तौर पर ढेरों तारीफ बटोरने के बाद अब वह कोच के तौर पर काफी प्रभावशाली दिख रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath