‘तबस्सुम टॉकीज’ के जरिए तबस्सुम जुड़ेंगी प्रशंसकों से

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। रेडियो, टेलीविजन, मंच और फिल्मों में सफलता के बाद दिग्गज कलाकार तबस्सुम ‘तबस्सुम टॉकीज’ के माध्यम से आठ फरवरी से वर्चुअल दुनिया में कदम रखेंगी और अपने प्रशंसकों से जुड़ेंगी।

तबस्सुम अपने इस नए शो के जरिए अपनी पुरानी जिंदगी के झरोखे में झाकेंगी और चकाचौंध की दुनिया में अपनी यात्रा के अनजाने लम्हों को साझा करेंगी।

यह श्रृंखला मल्टी चैनल नेटवर्क ‘वन डिजिटल एंटरटेनमेंट’ द्वारा लॉन्च की जाएगी।

तबस्सुम ने एक बयान में कहा, “मैंने तीन साल की उम्र में बेबी तबस्सुम के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और इतने सालों के अनुभव के बाद यूट्यूब पर ‘वन डिजिटल एंटरटेनमेंट’ के साथ फिर से एक नई शुरुआत करके मैं फिर से एक बच्ची जैसा महसूस कर रही हूं।”

तबस्सुम ने कहा, “इस शो को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि इसके जरिए मैं केवल भारत के ही नहीं, बल्कि अपने दुनिया भर के प्रशंसकों से जुड़ पाऊंगी।”

वेब श्रृंखला में न केवल किशोर कुमार, दिलीप कुमार, सुनील दत्त और फिल्म नगरी के अन्य कई नामचीन सितारों के साथ तबस्सुम की पुरानी चर्चाओं को फिर से पेश किया जाएगा, बल्कि साथ ही कुछ मजेदार किस्से भी पेश किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493