चीनी नव वर्ष पर 62 हजार लालटेनों से जगमगाएगा बीजिंग

म्यूनिसिपल कमिशन ऑफ सिटी एडमिनिस्ट्रेशन एंड एन्वायरमेंट ने गुरुवार को कहा कि उसने पूरे शहर में 7.3 लाख मीटर लंबी लाइटिंग लगाई है।

आयोग के उप निदेशक वू येमेनी ने कहा कि सजावट में मितव्ययिता के आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है।

वू ने कहा, “लालटेनों के निर्माण के लिए हमने सिल्क व प्लास्टिक जैसी चीजों का इस्तेमाल किया है।”

चीनी नववर्ष इस साल आठ फरवरी को पड़ रहा है, जो चीन की सबसे बड़ी सार्वजनिक छुट्टी है।

आयोग ने कहा कि लाइटिंग को छह फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक शाम छह बजे से आधी रात तक जलाया जाएगा।

पर्व के मौके पर लालटेन लटकाने की परंपरा पश्चिमी हान वंश से शुरू हुई थी। पर्व के दौरान, प्राचीन लोग खासकर बच्चे हाथों में कागज का लालटेन रखते थे और उसपर छपी पहेलियों को पढ़ते और उनका समाधान निकालते थे। पर्व के दौरान वे लाल रंग का लालटेन भी टांगते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493