पहचान जाहिर न करने की शर्त पर एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा, “अबयान प्रांत में गुरुवार सुबह अल-कायदा का प्रमुख आतंकवादी जलाल बालेदी अपने दो सुरक्षाकर्मियों के साथ अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। हमले में उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।”
बालेदी हाल में अल-कायदा से अलग हुआ था और यमन में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के नेता के रूप में उसकी नियुक्ति की गई थी।
अधिकारी ने कहा कि उसकी मौत दक्षिण-पूर्व शाबवा प्रांत में इसी तरह के एक हमले के बाद हुई।
बालेदी यमन के सुरक्षाबलों पर कई हमलों का मास्टरमाइंड था और उसके नेतृत्व में देश के अशांत दक्षिणी इलाके में कई कस्बों की घेरेबंदी की गई।
अल-कायदा आतंकवादी संगठन ने बालेदी को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
dharmpath.com dharmpath