तेल पट्टी के कार्यकारी इंचार्ज शी वेनयान ने गुरुवार को कहा कि वह 60 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन भी करेगा और साल 2016 से 2020 तक औसतन 10 करोड़ टन तेल व गैस की खोज करेगा।
शिनजियांग उइगुर स्वायत्तशासी क्षेत्र स्थित तारिम तेल पट्टी से साल 2004 में सालाना गैस उत्पादन में 35.1 करोड़ घन मीटर बढ़ोतरी हुई है।
बीते पांच वर्षो में इसने चीन के कुल गैस उत्पादन में छठे भाग का योगदान दिया है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, तारिम तेल पट्टी में 1850 अरब घन मीटर गैस का भंडार है, जो अनुमानित कुल रिजर्व का 13 फीसदी है।
dharmpath.com dharmpath