ऑस्ट्रेलिया : बिशप का सहायता एजेंसियों पर पलटवार

केनबरा, 5 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने युद्धग्रस्त सीरिया और इराक को 1.8 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद दिए जाने की सहायता एजेंसियों द्वारा निंदा करने पर पलटवार किया है।

समाचार एजेंसी की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसी ऑक्सफेम और केयर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व स्तर के लिहाज से अपेक्षाकृत कम आर्थिक सहायता देने पर ऑस्ट्रेलिया की सरकार की निंदा की।

युद्धग्रस्त सीरिया और इराक को ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिली यह आर्थिक मदद जर्मनी (2018 तक 2.59 अरब डॉलर), ब्रिटेन (1.66 अरब डॉलर) और अमेरिका (9.40 करोड़ डॉलर) द्वारा उपलब्ध कराई गई आर्थिक मदद से बहुत कम है।

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की ओर से की गई घोषणा का साफ-साफ मतलब है कि जर्मनी की ओर से दी गई आर्थिक मदद ऑस्ट्रेलिया की मदद से 150 गुणा अधिक है।

बिशप ने शुक्रवार को लंदन में सीरियन डोनर्स सम्मेलन में शिरकत की और इस दौरान सहायता एजेंसियों द्वारा की गई आलोचनाओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अतिरिक्त फंड ऑस्ट्रेलिया की ओर से दी गई कुल आर्थिक मदद को 1.70 करोड़ डॉलर के ऊपर ले जाएगा।

बिशप ने कहा, “मानवीय, सैन्य और पुनर्वास संबंधी इस संकट में हमारा योगदान किसी भी लक्ष्य या सीमा से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493